बिहार से लापता दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं
बिहार से लापता हुई दो लड़कियां चाणक्यपुरी इलाके में लावारिस घूमती पुलिस को मिली। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच करवाई और उनके परिजनों को सौंपा। दोनों लड़कियों के लापता होने के संबंध में बिहार के सोनपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था।;
बिहार से लापता हुई दो लड़कियां चाणक्यपुरी इलाके में लावारिस घूमती पुलिस को मिली। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच करवाई और उनके परिजनों को सौंपा। दोनों लड़कियों के लापता होने के संबंध में बिहार के सोनपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था।
डीसीपी ईश सिंघल के अनुसार 10 मार्च को बीट कांस्टेबल रोहताश संजय कैंप कलस्टर एरिया में पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान उन्हें दोनों लड़कियां लावारिस हालत में मिली। वह दोनों को थाने ले गये और बाद में उनका आरएमएल में मेडिकल करवा उन्हें फलक शेल्टर होम भेजा।
इसके बारे में सोनपुर के एसएसपी को अवगत करवाया गया। 12 मार्च को लड़कियों के परिजन दिल्ली पहुंचे और लड़कियों को उनके हवाले किया गया। एक लड़की की उम्र 14 से 15 और दूसरी की सात से आठ वर्ष के बीच है।