महिला का दुष्कर्म कर पति -पत्नी को दी जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली के भजनपुरा थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।;
नई दिल्ली के भजनपुरा थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रेशमा (बदला हुआ नाम), भजनपुरा इलाके में सपरिवार रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। रेशमा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह अपने मकान में सो रही थी। इसी दौरान उनके मकान में रहने वाला सोनू उनके कमरे में आया और लाइट बंद कर जबरन दुष्कर्म करने लगा।
शोर मचाते हुए उन्होंने लाइट जलाई तो वहां विवेक यादव व विवेक मौर्य भी मौजूद थे। इसके बाद रेशमा का पति वहां पहुंच गया। इस पर आरोपियों ने उन्हें और रेशमा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।