Breaking News: दिल्ली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं के साथ वारदात की खबर सामने आई है। कापसहेड़ा इलाके में एक 5 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया और लड़कों को किशोर गृह भेज दिया गया।;
दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं के साथ वारदात की खबर सामने आई है। कापसहेड़ा इलाके में एक 5 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया और लड़कों को किशोर गृह भेज दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के कापसहेड़ा की रहने वाली एक 5 साल की मासूम के साथ 10 और 11 साल के दो बच्चों ने रेप किया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Delhi Police: A 5-year-old girl was allegedly sexually assaulted by two boys aging between 10 & 11 years on Tuesday (June 2) in Kapashera. Case registered and the boys have been sent to juvenile home.
— ANI (@ANI) July 5, 2019
वारदात उस वक्त की है जब बच्ची पार्क में खेल रही थी। उसी वक्त दोनों लड़कों ने लड़की को पकड़ लिया और बारी बारी से रेप किया। लेकिन उसी वक्त बच्ची की मां आ गई और दोनों बच्चे वहां से भाग गए। उसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया
जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म की पु्ष्टी हुई। दोनों पर जुवेनाइल एक्ट और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को किशोर गृह भेज दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App