आम आदमी पार्टी ने भाजपा पार्षद पर लगाया छठ घाट नहीं बनाने देने का आरोप

आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के ऊपर छठ घाट बनाने में अड़चन पैदा करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने भाजपा नेता के खिलाफ आरोप लगाए हैं।;

Update: 2019-10-31 02:03 GMT

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के ऊपर छठ घाट नहीं बनाने देने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना पर छठ घाट बनाने में अड़चन पैदा करने की बात कही है।

ग्रेटर कैलाश से विधायक और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को अपने क्षेत्र के चितरंजन पार्क वार्ड के भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वह छठ घाट नहीं बनाने दे रहे हैं जब हम छठ घाट के काम कर रहे थे तो उन्होंने मुझ पर हमला किया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली में भाजपा छठ पूजा के खिलाफ है। ग्रेटर कैलाश में छठ घाट तैयार करने को लेकर भाजपा के पार्षद भड़ाना ने मुझ पर हमला किया है। उन्होंने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को वीडियो शेयर करते हुए किया कि आपके ये भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता हैं। ये पार्षद उन्हीं रमेश विधूड़ी का चेला है जिन्होंने आपके पूर्वांचल अध्यक्ष को पीटा था। उन्होंने तिवारी से पूछा क्या भाजपा ऐसे ही पूर्वांचली लोगों का अपमान करती रहेगी। आपने इनके खिलाफ क्या कार्यवाही की। सौरभ ने कहा कि एमसीडी के अधिकारी कह रहे हैं कि सारी परमिशन हो चुकी हैं, मगर फिर भी पार्षद छठ घाट बनाने नहीं दे रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News