दिल्ली: 'आप' को बड़ा झटका, विधायक अनिल बाजपेई भाजपा में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के गांधी नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अनिल बाजपेई ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।;
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के गांधी नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अनिल बाजपेई ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।
Delhi: Aam Aadmi Party MLA from Gandhi Nagar(Delhi) Anil Bajpayi joins BJP in presence of Union Minister Vijay Goel pic.twitter.com/RtdSMg2eVP
— ANI (@ANI) May 3, 2019
अनिल बाजपाई ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्या ली है। इस दौरान कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। 12 मई को होने वाले मतदान से पहले आप के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
बाजपेयी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू तथा केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में यहां दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैंने कई वर्षों तक आप के लिए काम किया। मैं सम्मान ना मिलने और पार्टी में व्यक्तिगत तरीके से कामकाज से दुखी हूं। पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ आप नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी पहले ही कह रही है कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि बुधवार को सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने आप के सात विधायकों को दल बदलने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश की है। हालांकि, बाजपेई ने भाजपा में शामिल होने के लिए रुपये लेने से इनकार किया और कहा कि आरोप लगाना और फिर माफी मांगना केजरीवाल की आदत है।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गोयल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सात नहीं बल्कि 14 आप विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे हताशा तथा अपमान'' के कारण आप छोड़ना चाहते हैं। आप के तीन पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App