Big Breaking: अरुण जेटली की तबीयत और बिगड़ी, एम्स में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 8 अगस्त से एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। एम्स डॉक्टर्स ने उनका ताजी हेल्थ रिपोर्ट जारी की है।;
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। खबर है कि उनकी हालत नाजुक है। ऐसे में शुक्रवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उनके स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे और जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें कि जेटली को सांस लेने में तकलीफ होने पर 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।
@rashtrapatibhvn to visit ailing BJP leader @arunjaitley at #AIIMS todayhttps://t.co/WpCFrWA2ad
— News Nation (@NewsNationTV) August 16, 2019
एम्स डॉक्टर्स ने जेटली की हेल्थ को लेकर एक बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया कि जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है। जेटली को मेडिकल जांच के लिए एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।
पिछले साल, अरुण जेटली ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए तीन महीने के लिए विदेश गए थे। जिसके बाद वो वापस लौट आए। लेकिन इस बार उन्होंने स्वास्थ्य ठीन नहीं होने पर लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App