सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या पर फैसले के कारण कांग्रेस ने रद्द की रैली, आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार को घेरने की थी तैयारी

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अयोध्या मामले पर फैसला सुना दिया गया है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने आर्थिक मंदी के खिलाफ होने वाली रैली रद्द कर दी है।;

Update: 2019-11-09 09:27 GMT

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुरक्षा कारणों से राजनीतिक कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली में आर्थिक मंदी को लेकर होने वाली प्रस्तावित रैली रद्द कर दी गई है। ऐसे में अब रैली बाद में की जाएगी। 

मालूम हो कि कांग्रेस की ओर 1 दिसंबर को रामलीला मैदान में रैली प्रस्तावित थी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आर्थिक मंदी पर घेरने के लिए रैली आयोजित की जा रही थी। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोगों को संबोधित करते। लेकिन अयोध्या पर फैसला आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।

कांग्रेस की तरफ से रैली रद्द करने की जानकारी शनिवार दोपहर बाद दी गई। जिसमें कहा है कि अयोध्या मामले पर फैसले के बाद रैली टाली गई है। जल्द ही इसकी नई तिथि घोषित की जाएगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News