दिल्ली भाजपा की चुनावी जमीन तैयार करने के लिए संघ ने संभाला मोर्चा

दिल्ली में भाजपा की चुनावी नैया किनारे लगाने के लिए अब संघ भी मैदान में उतर गया है। संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर घर-घर जाएंगे और पूरे सूबे में 400 से ज्यादा बैठकें करेंगे।;

Update: 2020-01-25 04:46 GMT

दिल्ली में भाजपा की चुनावी नैया किनारे लगाने के लिए अब संघ भी मैदान में उतर गया है। संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर घर-घर जाएंगे और पूरे सूबे में 400 से ज्यादा बैठकें करेंगे।

सूत्रों के अनुसार संघ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत की इबारत लिखना शुरू कर दिया है। संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर प्रचार करेंगे। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिक संशोधन कानून,राष्ट्रीय नागरिक रजस्टिर,जामिया हिंसा,राममंदिर और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने जैसे मुद्दों पर लोगों से चर्चा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए माहौल बनाएंगे।

युवाओं पर रहेगा खास फोकस

संघ के निशाने पर वैसे तो सभी आयु वर्ग के लोग हैं,लेकिन युवा उसकी खास प्राथमिकता में हैं। संघ के कार्यकर्ता युवाओं के साथ समूह में अलग-अलग बैठक करेंगे। इस दौरान वे मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन कानून और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के साथ ही अयोध्या में राममंदिर नर्मिाण के लिए कानूनी बाधाओं के नस्तिारण जैसे राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करेंगे।

400 से ज्यादा बैठक

दल्लिी की सभी 70 विधानसभाओं तक पहुंचने के लिए संघ के कार्यकर्ता 400 से ज्यादा बैठकें करेंगे। इसके लिए पहले से ही 20-20 कार्यकर्ताओं का समूह तैयार हो चुका है। संघ कार्यकर्ताओं का यह समूह प्रत्येक विधानसभा में घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगा और दल्लिी में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास के एजेंडे को भी लोगों के सामने रखेगा। इसके साथ ही साथ संघ कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में जागरण अभियान भी चलाएंगे और इसकी कानूनी प्रावधानों से लोगों को रूबरू कराएंगे।


Tags:    

Similar News