आम आदमी पार्टी में कांग्रेस के दर्जनों नेता शामिल, संजय सिंह ने भाजपा पर प्रदूषण-पानी की राजनीति करने का आरोप लगाया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से कांग्रेस में सेंध लगायी गई है। दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।;

Update: 2019-11-19 08:08 GMT

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस में सेंध लगा दी है। आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने दर्जनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटों वाली पार्टी भी इस बार नहीं छोड़ा जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि कलावल क्षेत्र में बड़ा संदेश जाएगा। इसकी वजह केजरीवाल सरकार की नीतियां हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान जी का पत्र मिला है। पानी जैसे मुद्दे पर केंद्र की सरकार ओछी राजनीति कर रही है। उन्हीं की सरकार के मंत्री गजेंद्र कहते हैं कि 20 स्थानों से सैंपल लिया जो कि यूरोपिय मानकों से बेहतर है। जबकि रामबिलास पासवान कहते हैं कि हमने 11 स्थानों से नमूने लिए। जो कि प्रदूषित पाए गए हैं। दोनों मंत्रियों के बयानों में विरोधाभास है। ऐसे में तय करना मुश्किल है कि कौन सही बोल रहा है और कौन गलत कह रहा है। उन्होंने कहा कि रामबिलास जी को पत्र लिखा है कि जो रिपोर्ट तैयार की है वो रिपोर्ट कहां पर तैयार की गई हैं। केंद्रीय मंत्री से रिपोर्ट मांगी गई है।

1.55 लाख नमूने लिए 

संजय सिंह ने कहा कि 9 माह में जल बोर्ड ने 1.55 लाख नमूने लिए हैं। जिनकी जांच में सामने आया है कि 98.1 फीसदी सही पाए गए हैं। तो सवाल है कि क्या रामबिलास पासवान ने नाले के पानी की जांच करायी है क्या। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मांगी गई है ताकि देख सकें कि उन्होंने क्या प्रक्रिया अपनायी है।

प्रदूषण को लेकर केंद्र नहीं गंभीर

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जबकि भाजपा के नेता बैठकों में नहीं आ रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस शासित राज्यों में पराली जलाने के ऊपर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कोई सुपरमैन नहीं हैं जो एकदम से प्रदूषण को खत्म कर देंगे। सभी पार्टियों के सहयोग से ही इसे खत्म किया जा सकता है। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News