दिल्ली : असम की नाबालिग लड़की को दिल्ली में बेचा, घर में बनाया बंधन, DCW ने छुड़ाया
दिल्ली महिला आयोग ने पॉश अशोक विहार इलाके से एक असम की नाबालिग लड़की को छुड़ाया है। इस लड़की से देर रात तक घरेलू किया जाता था इसके बदले उस पैसे नहीं दिए जाते है और उसके साथ मारपीट जाती थी।;
दिल्ली महिला आयोग ने पॉश अशोक विहार इलाके से एक असम की नाबालिग लड़की को छुड़ाया है। इस लड़की से देर रात तक घरेलू किया जाता था इसके बदले उस पैसे नहीं दिए जाते है और उसके साथ मारपीट जाती थी।
किसी व्यक्ति ने महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर 181 पर इस मामले की सूचना दी। असम की इस लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। शिकायत करने वाले शख्स ने लड़की के फूफा क नबंर भी दिया था।
शिकायत के बाद महिला आयोग की टीम अशोक विहार पहुंची। पुलिस की मदद से टीम ने लड़की की तलाश शुरू की। शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए पते पर लड़की नहीं मिली। इसके बाद टीम ने आस पास पूछताछ शुरू की। इसी दौरान इलाके में लड़की टीम को मिल गई।
लड़की ने महिला आयोग को बताया कि वह असम में तेजपुर की रहने वाली है। उसके पिता का छह साल पहले देहांत हो चुका है और दो साल पहले मां का भी देहांत हो गया था। चार बहन भाई के साथ लड़की अपने मामा के घर पर रह रही थी।
नौकरी का लालच दिया
लड़की को अच्छी नौकरी का लालच दिया गया। इस बहाने उसे पंजाब लगाया गया। इसके बाद लड़की को देश की राजधानी दिल्ली में प्रवीण नाम की प्लेसमेंट एजेंसी एक एजेंट को बेच दिया गया।
एजेंट ने लड़की को 10 हजार रुपए का वादा करके घरेलू काम के लिए अशोक विहार में भेज दिया था। यहां पर लड़की से घरेलू काम कराया जाता रहा पर उसे उसके पैसे नहीं दिया गए। महिला आयोग की टीम ने लड़की को बरामद कर मेडिकल जांच के बाद एक आश्रय में भेज दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने दपंती और एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
17 साल की अनाथ को एजेंसी ने असम से ला अशोक विहार के बंगले में बेचा।18 घंटे काम कराते, खाना & पैसे न देते! मना करने पर धंधा करवाने की धमकी देते!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 8, 2019
हमारी 181 हेल्प्लायन पे किसी ने कॉल की, तुरंत हमने रेस्क्यू कराया। दिल्ली में बेटियों का प्लेस्मेंट एजेन्सी द्वारा व्यापार कब बंद होगा? pic.twitter.com/g8eo6YuWnr
18 घंटे काम कराते, खाना और पैसे न देते!
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 17 साल की अनाथ को एजेंसी ने असम से ला अशोक विहार के बंगले में बेचा।18 घंटे काम कराते, खाना & पैसे न देते! मना करने पर धंधा करवाने की धमकी देते! हमारी 181 हेल्प्लायन पे किसी ने कॉल की, तुरंत हमने रेस्क्यू कराया। दिल्ली में बेटियों का प्लेस्मेंट एजेन्सी द्वारा व्यापार कब बंद होगा?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App