भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र आज जारी होगा, अहम वादे कर सकती है बीजेपी
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र शुक्रवार को जारी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसे जारी करेंगे।;
Delhi Election 2020 : दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र आज शुक्रवार को जारी किया जाएगा। जिसमें दिल्ली से जुड़े अहम वादे भाजपा कर सकती है।
दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराह ने इसकी जानकारी दी है। अशोक गोयल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसे जारी करेंगे।
ये नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के मेनिफेस्टो जारी करते वक्त तमाम केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावेडकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, हंसराज हंस, गौतम गंभीर सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।