मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, बोले- दिल्ली सरकार का बिजली हाफ, पानी माफ का दावा फुस्स
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि बिजली हाफ, पानी माफ का दावा अब फुस्स हो गया है।;
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि बिजली हाफ, पानी माफ का दावा अब फुस्स हो गया है। वे इसी के बल पर सत्ता में आए थे और आज बिजली का फिक्स चार्ज बढ़ाकर वे बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं और दिल्ली की जनता से मनमानी वसूली कर रहे हैं।
केजरीवाल के वायदों पर हमला करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल भी दिल्ली सरकार ने बिजली का फिक्स रेट बढ़ाया था। उस वक्त भी हमनें विरोध किया था। इसके बावजूद केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को लूट रही है।
क्या है आरोप
दिल्ली भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि फिक्स चार्ज रेट से बिजली कंपनियों के मालिकों को करीब 5 हजार करोड़ रूपए का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार व कंपनियों की मिली भगत के कारण ही दिल्ली में बिजली का दाम बढ़ रहा है। दिल्ली की गरीब जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसके साथ ही भाजपा ने कहा है कि सरकार दिल्लीवासियों को 5 हजार करोड़ रूपया जल्द से जल्द रिफंड करे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App