दिल्लीः शीला दीक्षित का बड़ा फैसला, भंग की सभी 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने आज तत्काल प्रभाव के साथ सभी 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया।;
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने तत्काल प्रभाव के साथ सभी 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया।
Delhi Congress Chief Sheila Dikshit dissolves all 280 block Congress committees with immediate effect. (File pic) pic.twitter.com/ezS84KNVGQ
— ANI (@ANI) June 28, 2019
जानकारी के मुताबिक दरअसल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शीला दीक्षित की बैठक हुई। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस बैठक के दौरान अजय माकन, जेपी अग्रवाल, राजेश लिलोथियास, अरविंदर सिंह लवली, पीसी चाको समेत कई शीर्ष नेता मौजूद थे।
इस बैठक के बाद ही दिल्ली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने का ऐलान किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पांच जांच सदस्यों की सिफारिश पर की गई है।
बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली में हार पर चर्चा की। लोकसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर कांग्रेस को भाजपा से करारी हार मिली थी।
बता दें कि कांग्रेस दिल्ली में 1998 से 2013 तक सत्ता में रही, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हार गई। राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ और हरियाणा के नेताओं के साथ भी की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App