Delhi Election 2020 : अरविंद केजरीवाल ने कहा शहीद के परिवार का ख्याल रखने वाला क्या आतंकवादी होता है

Delhi Election 2020 : भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से की थी। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर इसका जवाब दिया है।;

Update: 2020-01-30 07:19 GMT

Delhi Election : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से गुरूवार को प्रेसवार्ता की गई है। जिसमें भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आतंकवादी से तुलना करने पर निशाना साधा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या शहीद के परिवार को ख्याल रखने वाला आतंकवादी होता है।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना बुधवार को आतंकवादी से की थी। जिसको लेकर राजनीति गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से गुरूवार को प्रेसवार्ता की गई है। साथ ही इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करने की बात कही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने शहीद परिवारों का ख्याल रखा है। क्या ऐसा करने वाला आतंकवादी होता है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने लोगों को मुफ्त उपचार की सुविधा दी। लोगों को तीर्थ यात्राएं करायी। क्या ऐसा करने वाला आतंकवादी होता है। उन्होंने बताया कि जब बुधवार रात घर पहुंचे तो उनके माता-पिता काफी परेशान थे। भाजपा सांसद की टिप्पणी से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की खातिर डायबिटीज का मरीज होते हुए भी कई दिनों तक अनशन किया। क्या ऐसा करने वाला आतंकवादी होता है।

तन-मन किया कुर्बान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए तन-धन-मन कुर्बान कर दिया। दिल्ली के प्रत्येक बच्चे को अपना बेटा माना। इसके कारण अच्छे स्कूलों का इंतजाम किया। इससे क्या मैं आतंकवादी हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद वह चाहते तो विदेश जा सकते थे। सरकारी अधिकारी बनने के बावजूद देश के लिए नौकरी छोड़ दी। लेकिन आज भाजपा नेता उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं। 

आप पहुंची चुनाव आयोग

भाजपा सांसद की शिकायत करने के लिए आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई है। चुनाव आयोग से मिलने के लिए आप नेता संजय सिंह ने वक्त मांगा है। संजय सिंह ने बताया कि अभी तक चुनाव आयोग ने समय नहीं दिया है। लेकिन वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग जा रहे हैं। जब भी समय मिलेगा तब उनसे मुलाकात की जाएगी। 

Tags:    

Similar News