Delhi Election 2020 : अमित शाह के स्कूल वाले बयान फर केजरीवाल का पलटवार, कहा 1 स्कूल ऐसा बताओ जहां...

Delhi Election 2020 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों की हालत खराब कर दी है।;

Update: 2020-01-25 09:03 GMT

Delhi Election 2020 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमे उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने दिल्ली के मौजूदा स्कूलों की हालत खराब कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मै अमित शाह को निमंत्रण देना चाहता हूं, मेरे साथ चलो मै खुद आपको दिल्ली के सरकारी स्कूल दिखाऊंगा।

अरविन्द केजरीवाल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा आप सरकारी स्कूलों के बच्चों का मजाक मत बनाओ, स्कूल पर राजनीती करों लेकिन सकारात्मक तरीके से। साथ ही उन्होंने अमित शाह पूछते हुए कहा आप बीजेपी शासित राज्य में 1 स्कूल बताओ जो आपने अच्छा कर दिया हो। 

अमित शाह बोले केजरीवाल झूठे हैं

इससे पहले कल अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली के अरविन्द केजरीवाल ने 1000 नए स्कूल बनाने का वादा किया था। अमित शाह ने कहा था कहां हैं वो स्कूल। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि अरविन्द में मौजूदा स्कूलों की हालत भी खराब हो चुकी है। 

बीजेपी नेता हरशरण सिंह आप में शामिल 

इससे पहले हरिनगर से चार बार विधायक रह चुके हरशरण सिंह बल्ली ने अरविन्द केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। हरशरण सिंह बल्ली का भाजपा छोड़ आप में आना दिल्ली भाजपा के लिए तगड़ा झटका है। वहीँ कांग्रेस को भी झटका लगा है, क्योंकि प्रदेश सचिव और प्रचार समिति के सदस्य चौधरी रतन सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

जैसे जैसे दिल्ली चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है हर पार्टियों के बड़े नेताओं ने मोर्चे संभाल लिए हैं। आज अरविन्द केजरवाल ने करोल बाग में रोड शो भी किया जहां भारी संख्या में कार्यकर्त्ता और लोग मौजूद थे। 

Tags:    

Similar News