उन्नाव रेप पीड़िता की आई मेडिकल रिपोर्ट, शरीर पर किसी चोट की निशान नहीं, सिर्फ जलाया गया

सफदरगंज अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्नाव पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। फिलहाल, पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।;

Update: 2019-12-06 13:00 GMT

उन्नाव पीड़िता सफदरगंज अस्पताल में जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। डॉक्टरों ने पीड़िता के मेडिकल रिर्पोट पेश की है। रिर्पोट के आधार पर पीड़िता के शरीर पर कोई चोट की निशान नहीं मिली।

उन्होनें कहा आरोपी ने पीड़िता को सिर्फ जलाया था। जिसकी वजह से पीड़िता के शरीर का 90 प्रतिशत भाग जल गया था। जलने के कारण पीड़िता की हालत काफी नाजुक बताई गई है। वहीं डॉक्टर का कहना है पीड़िता का जिंदा बचना काफी मुश्किल है, लेकिन हम सब अपनी तरफ से बचाने की हर संभव प्रयास कर रहे है।

हैदराबाद में डॉक्टर महिला के साथ बलात्कार और हत्या के ठीक एक सप्ताह बाद उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कथित तौर पर एक महिला के साथ रेप की वारदात सामने आई। महिला का 4 आरोपियों ने मिलकर रेप किया था।

पुलिस ने इस मामले में  सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है।घ  आरोपी जमानत पर बाहर निकले थे तभी उन्होंने सुनसान सड़क पर अपने घर से एक किलोमीटर दूरी पर  केरोसिन के साथ महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया। रेप केस में सुनवाई के लिए महिला रायबरेली जा रही थी, जब पुरुषों ने उस पर हमला किया। घटना के समय वह कथित तौर पर अकेली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News