इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार और तीन की तलाश जारी

जितेंद्र की पत्नी डोली ने पुलिस को बताया कि पति ने 15 मिनट में घर आने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक वह घर वापिस नहीं आए।;

Update: 2019-10-31 02:01 GMT

नई दिल्ली के नॉर्थ रोहिणी थाना इलाके में बुधवार रात एक एसी मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम जितेंद्र उर्फ जुगनू है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम विजय बताया गया है। पुलिस को इस केस में अभी तीन अन्य लोगों की तलाश है। शुरूआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश को हत्या की वजह मान रही है।

जितेंद्र उर्फ जुगनू परिवार के साथ सेक्टर-6, रोहिणी में रहता था। सेक्टर-3 रोहिणी में उसकी एसी ठीक करने की दुकान है। पीसीआर को बीती रात सेक्टर-7 रोहिणी स्थित एक आॅफिस में जितेंद्र को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र को पास से गले में गोली मारी गई थी। पुलिस को आॅफिस में से कारतूस का खोल भी बरामद हुआ। पुलिस की जांच टीम ने शुरूआती जांच में विजय को गिरफ्तार किया है।

पत्नी को 15 मिनट में आने की बात कही थी

जितेंद्र की पत्नी डोली ने पुलिस को बताया कि पति ने 15 मिनट में घर आने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक वह घर वापिस नहीं आए। किसी जानकार ने उनको फोन पर बताया कि जितेंद्र को गोली मार दी गई है। जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि राजकुमार यादव नामक एक प्रॉपर्टी डीलर पर उनको हत्या का शक है। वह जितेंद्र का दोस्त भी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News