अस्पताल के बाथरूम में कांस्टेबल को बंद कर महिला आरोपी कस्टडी से फरार
नई दिल्ली में जीटीबी एक्लेव थाना इलाके में एक आरोपी महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला कांस्टेबल को बाथरूम में बंद कर दिया।;
नई दिल्ली में जीटीबी एक्लेव थाना इलाके में एक आरोपी महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला कांस्टेबल को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गई।पुलिस की माने तो कोर्ट ने घर में घुसकर मारपीट मामले में आरोपी महिला को जुडिशल कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
जहां गाइनोकॉलजिस्ट टेस्ट न होने पर पुलिसकर्मी आरोपी महिला को लेकर जीटीबी अस्पताल गए, जहां से वह फरार हो गई। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, विजय विहार थाना इलाके में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने विमला (48) को गिरफ्तार किया था।
जुडिशल कस्टडी के ऑर्डर होने के बाद पुलिसकर्मी अन्य आरोपियों के साथ विमला को लेकर मंडोली जेल में आए थे। मंडोली जेल में तैनात एक महिला ऑफिसर ने दस्तावेज चेक करने पर बताया कि विमला का गाइनोकॉलजी टेस्ट नहीं हुआ है। इस पर विजय विहार थाने में तैनात एसआइ विजय, कांस्टेबल विजेंद्रर, विजय और कोमल आरोपी महिला को लेकर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विजय इमरजेंसी काउंटर पर पर्ची बनवाने चले गए। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी आरोपी के साथ खड़े थे। उसी दौरान आरोपी महिला बाथरूम जाने के लिए कहने लगी। कांस्टेबल कोमल आरोपी को लेकर लेडिज बाथरूम में गई। कांस्टेबल कोमल आरोप है कि दो लोग पहले ही बाथरूम के बाहर खड़े थे।
आरोपी महिला के साथ बाहर खड़े अन्य दोनों शख्स बाथरूम में घुस गए और विमला को छुड़वाने के लिए उन्हें को धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने महिला कांस्टेबल को बाथरूम में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एसआइ और दोनों कांस्टेबल वहां पहुंचे, उन्होंने कोमल को बाथरूम से बाहर निकाला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App