10वीं में दाखिले का झांसा देकर लड़की से किया रेप, फिर करवा दिया गर्भपात

पीड़ित किशोरी ने बताया वह परिवार के साथ संगम विहार एरिया में रहती है। वह प्राइवेट 10वीं करना चाहती थी। इस सिलसिले में लड़की की मां ने ऋषिपाल नाम के एक शख्स से बात की थी। आरोपी शख्स दाखिले के सिलसिले में उसे अक्सर अपने पास बुलाने लगा।;

Update: 2019-10-09 02:19 GMT

दक्षिणी जिले के साकेत थाना अंतर्गत एक 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने किशोरी को 10वीं में दाखिला कराने का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस की जांच के दायरे में अब वह महिला भी है, जिसने लड़की का गर्भपात किया।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित किशोरी ने बताया वह परिवार के साथ संगम विहार एरिया में रहती है। वह प्राइवेट 10वीं करना चाहती थी। इस सिलसिले में लड़की की मां ने ऋषिपाल नाम के एक शख्स से बात की थी। आरोपी शख्स दाखिले के सिलसिले में उसे अक्सर अपने पास बुलाने लगा। एक दिन उसने लड़की को पुष्प विहार इलाके में बुलाया।

आरोप है कि किशोरी को जूस में कुछ नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर दुष्कर्म किया गया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी भी दी गई। किशोरी ने यह बात किसी से नहीं बताई। कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई तो आरोपी शख्स ने किसी महिला के माध्यम से उसका गर्भपात करवा दिया।

हाल ही में सफाई के दौरान परिजनों को लड़की के मेडिकल से संबंधित कागजात मिले तो भेद खुला। सख्ती से पूछताछ करने पर बेटी ने अपनी मां को पूरी बात बता दी। किसी तरह पीड़ित किशोरी व उसकी मां ने हिम्मद जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस से की।

पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने चार अक्टूबर को इस मामले में दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी गढ़ी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News