HRD ने लॉन्च किया 'शगुन' पोर्टल, घर बैठे ले सकेंगे देशभर के स्कूलों की जानकारी

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक (Dr Ramesh Pokhriyal Nishank) ने आज नई दिल्ली (New Delhi) में 'शगुन' पोर्टल (Shagun Portal) को लॉन्च किया है।;

Update: 2019-08-28 09:29 GMT

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक (Dr Ramesh Pokhriyal Nishank) ने आज नई दिल्ली (New Delhi) में 'शगुन' पोर्टल (Shagun Portal) को लॉन्च किया है। 'शगुन' पोर्टल से देशभर के 15 लाख स्कूलों, 90 लाख शिक्षकों और 25 करोड़ विद्यार्थियों को जोड़ा गया है।

इस पोर्टल के जरिए अभिभावक एक क्लिक में देशभर के किसी भी स्कूल, शिक्षक और गुणवत्ता की जानकारी हासिल कर सकेंगे। साथ ही अभिभावकों को स्कूलों की मनमानी फीस, यूनिफार्म और किताबों की शिकायतों की परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।


खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉन्चिंग के दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा शगुन पोर्टल बच्चों के विकास में मदद करेगा। इस पोर्टल में देश के सभी स्कूलों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के 130 करोड़ लोगों को शुभकामना देना चाहता हूं, क्योंकि शिक्षा से ही मजबूती मिलती है।

इस पोर्टल से से मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) देश के राज्यों, एनसीईआरटी, एनबीबी, सीबीएसई, एनसीटीई, केवी, जेएनवी, एनओआईएस और सीटीएसए पर नजर रखेगा। इस पोर्टल से डायट को भी जोड़ा जाएगा और इसके निगरानी ऑनलाइन होगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News