जामिया में गोली चलाने वाले गोपाल को बलात्कर की कोशिश के मामले में 6 महीने की हुई थी जेल!

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोपाल ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ छोड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की थी।;

Update: 2020-01-31 14:16 GMT

दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गोपाल शर्मा नाम के युवक ने गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें जामिया के छात्र शादाब को गोली लग गई। जिसके बाद घायल शादाब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत अब सही बताई जा रही है। हालांकि, खुद को राम भक्त बने वाले गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोपाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद गोपाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोपाल ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ छोड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की थी। इस जुर्म के आरोप में उसे छह महीने की जेल हुई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा किया जा रहा है।

गोपाल शर्मा ब्राह्मण के नाम पर एक कलंक हैं

एक ट्विटर यूजर्स भुवन भास्कर ने लिखा है कि गोपाल शर्मा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और बलात्कर की कोशिश के आरोप में 2017 में करीब 6 माह जेल में रहा हैं। गोपाल शर्मा ब्राह्मण के नाम पर एक कलंक हैं। जबकि एक और ट्विटर यूजर्स सुशील कुमार सिंह ने लिखा है कि गोपाल शर्मा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और बलात्कर की कोशिश के आरोप में सन् 2017 में करीब 6 माह जेल में रहा हैं। गोपाल शर्मा हिन्दू के नाम पर एक कलंक हैं।





मोदी सरकार की हुई आलोचना

गोलीबारी की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मोदी सरकारी की यूजर्स ने जमकर आलोचना की। इस गोलीबारी की तुलना गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से की गई। क्योंकि 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने गांधी की गोली माकर हत्या कर दी थी।

जेवर का रहने वाला है गोपाल

फायरिंग करने वाला आरोपी गोपाल ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। जेवर के ही स्थानीय स्कूल में वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। गोपाल के फेसबुक फ्रेंड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह नाबालिग है और 12वीं का छात्र है। अभी उसकी उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है।

दूसरी तरफ उसके साथ फेसबुक पर तमाम हिंदूवादी संगठनों के लोग जुड़े हुए हैं। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लेकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य फेसबुक यूजर उसके दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक वह प्रमुख हिंदूवादी संगठन बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। 

Tags:    

Similar News