लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP-Congress के बीच गठबंधन पर सस्पेंस, आज कांग्रेस करेगी लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रसे में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने सीट घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है।;

Update: 2019-04-21 05:00 GMT

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रसे में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने सीट घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा रविवार या उसके बाद की जा सकती है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि यहां की सात लोकसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जायेगी।

वह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के एक नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा, ''पार्टी कल (रविवार) या उसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

चांदनी चौक से उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ति मैंने भी इस बारे में सुना है। पार्टी को तय करने दीजिये। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

7 सीटों पर सात उम्मीदवार होंगे ये

इस बार पार्टी चांदनी चौक से शीला दीक्षित, नई दिल्ली से अजय माकन, दक्षिणी दिल्ली से रमेश कुमार, पश्चिमी दिल्ली से सुशील कुमार, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोठिया को चुनावी में उतारा जा सकता है।

वहीं बीते दिनों कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि आप से गठबंधन सिर्फ दिल्ली में हो सकता है दूसरे राज्य में हालात दूसरे हैं। बता दें कि दिल्ली की आप पार्टी सिर्फ यहां ही नहीं अन्य राज्यों में भी कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News