Mausam ki Jaankari: नए साल पर दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, कुछ दिन की राहत
Mausam ki Jaankari: नए साल के मौके पर दिल्ली वालों को तोहफे के तौर पर सूरज के दर्शन देखने को मिले हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। घने कोहरे की वजह से सूरज का दीदार मुश्किल था।;
Mausam ki Jaankari: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार भीषण ठंड देखने को मिल रही थी। कड़क ठंड के कारण लोगों को काफी दिक्कतें भी हुईं। ऐसे में नए साल की शुरुआत अच्छे मौसम के साथ हुई है।
बीते दिनों में दिल्ली में काफी घना कोहरा छाया रहा। वहीं लोगों को सूरज का दीदार करना मुश्किल रहा। ऐसे में नए साल पर अच्छी धूप देखने को मिली। आज शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 6 दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 और 3 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। 4 जनवरी को घना कोहरा रहने की आशंका है।
दिल्ली में बीते दिनों में14 दिसंबर से लगातार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक नीचे देखने को मिला। वहीं दिल्ली की सर्दी ने पिछले 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।