मौसम की जानकारी: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत, फरीदाबाद-गुरुग्राम में बूंदाबांदी, बारिश को लेकर अलर्ट
दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं वहीं विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली के बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।;
दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं वहीं विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली के बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।
आसमान में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मौसम बेहद खुशनुमा हो गया, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।
Delhi witnesses sudden change in weather; visuals from Rajpath. pic.twitter.com/QxwrkcebIp
— ANI (@ANI) June 16, 2019
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आज सुबह तेज हवाएं चलने की वजह से गर्मी कम हो गई। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज, धूल भरी आंधी चलने और बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के फरीदाबाद-गुरुग्राम में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। दिल्ली में भी तेज हवाए चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App