Mausam Ki Jankari : दिल्लीवासियों को उमसभरी गर्मी से मिलेगी निजात, जानें कब होगी बारिश
मंगलवार को उमस भरी गर्मी झेलने के बाद आज यानी बुधवार को दिल्ली में हल्की फुहारें गिरने की संभावना है। आज सुबह का तापमान 28 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। हल्की उमस के बावजूद भी दिल्ली के मौसम का मिजाज बेहद शानदार नजर आ रहा है। हवा साफ चल रही है तो वहीं प्रदूषण का स्तर भी गिरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व उसके आस पास के इलाकों में 35 डिग्री सेंटीग्रेट अधिकतम तापमान रहेगा। वहीं शाम की बारिश से मौसम का मिजाज बेहद सुहाना हो जाएगा।;
मंगलवार को उमस भरी गर्मी झेलने के बाद आज यानी बुधवार को दिल्ली में हल्की फुहारें गिरने की संभावना है। आज सुबह का तापमान 28 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। हल्की उमस के बावजूद भी दिल्ली के मौसम का मिजाज बेहद शानदार नजर आ रहा है। हवा साफ चल रही है तो वहीं प्रदूषण का स्तर भी गिरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व उसके आस पास के इलाकों में 35 डिग्री सेंटीग्रेट अधिकतम तापमान रहेगा। वहीं शाम की बारिश से मौसम का मिजाज बेहद सुहाना हो जाएगा।
यूपी में दो दिन बाद बारिश की संभावना
यूपी के अधिकतर हिस्सों में मानसून इस वक्त धीमा पड़ गया है जिसकी वजह से राज्य में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना है, इस दौरान राज्य में तापमान गिरेगा। मालूम हो कि यूपी में दो दिनों से बादल व उमस का दौर जारी है जोकि अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा।
बिहार में छाए बादल, बारिश की संभावना
राजधानी पटना व आस पास के इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। बीते मंगलवार को बिहार के कई हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे वहीं इस दौरान बारिश की संभावना रहेगी।
वहीं मध्य प्रदेश व राजस्थान में बादल छाए रहेंगे। एमपी के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, आगे भी मानसून सक्रिय रह सकता है। राज्य के कई हिस्सों का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App