Mausam ki Jankari: 26 जनवरी की परेड में होने जा रहे हैं शामिल, जानें कैसा रहेगा इस दिन मौसम

Mausam ki Jankari: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जहां सैलानी बहुत खुश हैं तो वहीं स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।;

Update: 2020-01-25 04:45 GMT

Mausam ki Jankari: 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। तभी से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय  अवकाश भी होता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट पर कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। इस मौके पर तमाम राज्य की झांकिया भी निकाली जाती हैं। जिसे देखने के लिए देश के कई राज्यों से लोग भी आते हैं। 26 जनवरी पर स्कूलों औ ऑफिस की छुट्टी होती है। इस मौके पर अगर आप बाहर जाना चाहते हैैं तो एक बार बाहर निकलने से पहले मौसम हाल जान लें।

दिल्ली में  और ठंड से निजात मिलने के साथ- साथ हवा में भी सुधार हुआ है। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जहां सैलानी बहुत खुश हैं तो वहीं स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसी के साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी को दिल्ली में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के अंत में शहर में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।

Tags:    

Similar News