मौसम की जानकारी : दिल्ली में ठंड का कहर, देश के 10 सबसे ठंडे स्थानों में रही शामिल

मौसम की जानकारी : मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट 4 डिग्री तक दर्ज होने की पूरी संभावना बनी हुई है।;

Update: 2019-12-25 16:48 GMT

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली देश के 10 सबसे ठंडे मैदानी क्षेत्रों में शामिल रही है। बुधवार को तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। जबिक मंगलवार को तापमान 5.5 डिग्री रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट 4 डिग्री तक दर्ज होने की पूरी संभावना बनी हुई है। कड़कड़ाती सर्दी के चलते लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।

जगह जगह अलावा के सहारे बैठे लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश कर रहे है। निजी मौसम वेदर कंपनी स्काईमेट के अनुसार इस समय राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में कोल्ड डे के हालात बने हुए है।

मौसम विभाग की मानें तो साल 1997 के बाद इस दिसंबर में सबसे ज्यादा दिनों तक ठंड पड़ेगी। विभाग के अनुसार सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद भी भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं।

बुधवार को देश के मैदानी भागों में नंबर पर सबसे ठंडा स्थान रहा राजस्थान का सीकर शहर। जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टॉप टेन की सूची में राजस्थान के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के शहर शामिल है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News