हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन दिल्ली में गिरफ्तार, पढ़ाई के वीजा पर है आरोपी
पकड़े गए हेरोइन सप्लायर नाइजीरियन कि पहचान जुक्सन उर्फ इकेन पुत्र आनसिगे वासी सीटीईमा स्टेट युमिका नाइजीरिया हाल बंसत कुंज नई दिल्ली के रुप में हुई है।;
120 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए डबवाली के अभिषेक उर्फ अभी को हेरोइन बेचने वाले एक नाइजीरियन को भी सिरसा पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाइजीरियन युवक द्वारा सिरसा के बस स्टैंड सामने पार्क में छुपाई गई 100 ग्राम हेरोइन भी बरामद कर ली है, जिसकी बाजारी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पकड़े गए हेरोइन सप्लायर नाइजीरियन कि पहचान जुक्सन उर्फ इकेन पुत्र आनसिगे वासी सीटीईमा स्टेट युमिका नाइजीरिया हाल बंसत कुंज नई दिल्ली के रुप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में पढ़ाई का वीजा पर आया है और यहां नशे के कारोबार से जुड़ गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभिषेक को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन दिल्ली से एक नाइजीरियन से लेकर आया था। आरोपी अभिषेक की निशानदेही पर बस अड्डा चौकी प्रभारी दाता राम के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित अभिषेक को साथ लेकर दिल्ली पहुंची और उसकी निशान देही पर नाइजीरियन जुक्सन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जुक्सन ने पूछताछ में बताया कि वह पढा़ई के वीजा पर दिल्ली आया है और पैसे कमाने के लिए नशे का कारोबार करने लग गया था। करीब दस दिन पहले वह सिरसा में 100 ग्राम हेरोइन लेकर किसी को देने के लिए आया तथा पुलिस पार्टी को देखकर उक्त हेरोइन को पार्क में दबा दिया था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर इस संबध में जुक्सन के खिलाफ सिविल लाइन थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App