संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, आरएसएस की संस्था संस्कृत भारती करेगी होस्ट

आरएसएस की संस्था संस्कृत भारती 9 नवंबर से नई दिल्ली में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसमें विभिन्न देशों के विद्यार्थी और विद्वान भाग लेंगे।;

Update: 2019-11-03 06:58 GMT

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में 9 नवंबर से संस्कृत भाषा (Sanskrit Language) को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference) का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा कर जानकारी दी। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबंधित संस्था संस्कृत भारती (Samskrita Bharti) द्वारा आयोजित किया जाएगा। 9 नवंबर से प्रारंभ होने वाला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार 17 विभिन्न देशों के विद्यार्थी और स्कॉलर इस सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें, संस्कृत भारती अखिल भारतीय उपस्थिति के साथ एक गैर-लाभकारी संगठन है। जिसको स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा को पुर्नजीवित करना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News