Shaheen bagh Firing : शाहीन बाग में युवक ने चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

Shaheen bagh Firing : दिल्‍ली के शाहीन बाग में फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2020-02-01 11:55 GMT

दिल्‍ली के शाहीन बाग में फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। दिल्ली के जामिया इलाके में हुई फायरिंग के दो दिन बाद शाहीन बाग में भी फायरिंग हुई है।शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स को पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि शाहीन बाग में तकरीबन डेढ़ महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है। हाल ही में एक शख्स को हथियार के साथ दिल्ली के शाहीन बाग से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बारे में डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने कहा कि एक शख्स ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को दबोच लिया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए शख्स से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।


Tags:    

Similar News