दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का निधन, आज दोपहर 2:30 बजे होगा अंतिम संस्कार
शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है, रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।;
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। एस्कॉर्ट फोर्टिस के डायरेक्टर डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि शीला दीक्षित को डॉक्टरों की टीम ने अच्छी तरह से देखभाल की थी। 3:15 बजे उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद शीला दीक्षित को वेंटिलेटर पर रखा गया था और दोपहर 3:55 बजे उनका निधन हो गया। आज दोपहर 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Dr Ashok Seth, Director, Escorts Fortis: #SheilaDikshit was managed well by a team of doctors. At 3:15 pm she again suffered a cardiac arrest. She was put on ventilator and at 3:55 pm she passed away peacefully
— ANI (@ANI) July 20, 2019
Former Delhi Chief Minister & Congress leader Sheila Dikshit, passes away in Delhi at the age of 81 years. (file pic) pic.twitter.com/8rqv8qfnAQ
— ANI (@ANI) July 20, 2019
लाइव अपडेट..
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि राजनीति में प्रवेश करने से पहले ही मैं शीला दीक्षित को जानता था, यह राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है।
Former President Pranab Mukherjee: I knew her (Sheila Diskhit) even before she entered politics, it's a great loss to the nation, they have lost an able administrator and a fine leader. pic.twitter.com/y1d4zS11wU
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। दिल्ली ने एक उत्कृष्ट नेता और प्रशासक खो दिया है जिसने राज्य में उम्मीद से अधिक विकास किया। देश दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।
Former Prime Minister Manmohan Singh: It is great loss for the country & Congress party. Delhi has lost an outstanding leader & administrator who transformed the state beyond recognition. Country will remember her contribution towards the transformation of Delhi for a long time. pic.twitter.com/d3rbGNMD9c
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निज़ामुद्दीन स्थित आवास पर माल्यार्पण किया।
- अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने निज़ामुद्दीन स्थित आवास पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Actress Sharmila Tagore pays respects to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit at the latter's residence in Nizamuddin. Dikshit, 81, passed away due to cardiac arrest, earlier today. pic.twitter.com/zCMGrfOBAK
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजली।
Delhi: Former President Pranab Mukherjee pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/DGwf4KCgbF
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- शीला जी को हमारे राष्ट्र के सबसे अनुभवी राजनेताओं में गिना जाता था। उनका राजनीतिक जीवन बेदाग था, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
Defence Minister Rajnath Singh: Sheila Ji was counted among the most seasoned politicians of our nation. Her political life was spotless, I pay my tributes to her. pic.twitter.com/3P0lzGJ51I
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/CcfGLpZpts
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- लोग शीला दीक्षित जी को बहुत याद करेंगे, उन्होंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया था। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से थे, जब भी मैं उनसे मिला, उन्होंने बहुत प्यार दिया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार इस दुख से निपटने की शक्ति दे।
Delhi CM Arvind Kejriwal: People will miss Sheila Dikshit ji a lot, she had worked a lot for Delhi. Even though we were from different parties, whenever I met her she showed a lot of love. I pray to god to give peace to her soul & strength to her family to cope with this loss. pic.twitter.com/uNSDpxL2Xh
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि मेरी मां का निधन हो गया, यह स्वाभाविक है कि मैं उन्हें याद करूंगा। मां को खोने का दर्द मिटाया नहीं जा सकता। जब भी लोग एक विकसित और बढ़ती दिल्ली की बात करेंगे, शीला जी का नाम याद किया जाएगा।
Sandeep Dikshit, son of former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit: My mother passed away, it's natural that I'll miss her. The pain of losing a mother cannot be erased. Whenever, people will talk of a developed & growing Delhi, Sheila ji's name will be remembered. pic.twitter.com/hEl9DJiDne
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शीला दीक्षित जी की याद में दो दिवसीय राजकीय शोक के रूप में मनाने का फैसला किया है। उन्हें राजकीय अंतिम संस्कार दिया जाएगा।
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: Delhi govt has decided to observe a two-day state mourning as a mark of respect in the memory of former Chief Minister and veteran leader Sheila Dikshit ji. She will be accorded a state funeral. (File pic) pic.twitter.com/7UXtfiW4pQ
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal & Deputy CM Manish Sisodia pay tribute to Sheila Dikshit, who passed away today, due to cardiac arrest. pic.twitter.com/4Pu5DHQR7r
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि शीला दीक्षित जी एक मर्दानी हस्ती थीं, एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उनका योगदान दिल्ली और देश के लिए काफी था। उनके निधन पर पूरा देश दुखी है।
- भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit who passed away today, due to a cardiac arrest. pic.twitter.com/hQORb3CSFv
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Lok Sabha Speaker Om Birla pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit, who passed away today, in Delhi due to cardiac arrest. pic.twitter.com/skHDEKdh7I
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Congress leader Jyotiraditya Scindia pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit who passed away today, in Delhi due to a cardiac arrest. pic.twitter.com/1xaLh7iz9p
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit. pic.twitter.com/FxKxCCT48J
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: BJP leader Vijay Goel pays tribute to Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit at her residence in Nizamuddin. #SheilaDikshit pic.twitter.com/aOJAJEKehY
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दो दिन की राजकीय शोक की घोषणा की है।
- शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास स्थान B-2 निजामुद्दीन ईस्ट, नई दिल्ली पर रखा गया है।
Delhi: Mortal remains of Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit brought to her residence in Nizamuddin. pic.twitter.com/NRR8eBlvIr
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर आज शाम 6 बजे अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास स्थान B-2 निजामुद्दीन ईस्ट, नई दिल्ली पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार कल रविवार, 21 जुलाई, दोपहर 2.30 बजे निगमबोधघाट पर होगा।
- रविवार दोपहर 2:30 बजे निगमबोध घाट पर दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार होगा।
- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। शीला जी सफल और लोकप्रिय नेता थीं जिनके लिए सभी के हृदय में आदर था। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को आशीर्वाद दें।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। शीला जी सफल और लोकप्रिय नेता थीं जिनके लिए सभी के हृदय में आदर था। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को आशीर्वाद दें। #SheilaDikshit pic.twitter.com/H1Q9tXF5in
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) July 20, 2019
- राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं श्रीमती शीला दीक्षित के निधन से दुखी हूं। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, 3 बार सीएम और राज्यपाल, उनकी मृत्यु से मैंने एक लंबे समय के मित्र और सहकर्मी को खो दिया है। मेरे विचार पीड़ित परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
I am saddened and shocked at the passing away of Smt Sheila Dikshit. A former Union Minister, 3 time CM and Governor, in her death I have lost a long time friend and colleague. My thoughts are with her aggrieved family and friends. pic.twitter.com/ol2QtoddFy
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) July 20, 2019
- कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि शीला दीक्षित के का पार्थिव शरीर 1 या 1:30 घंटे में उनके घर ले जाया जाएगा। कल सुबह तय किया जाएगा कि कांग्रेस मुख्यालय में कब ले जाना है, फिर इसे निगम बोध घाट ले जाया जाएगा।
Ahmed Patel, Congress: I think her mortal remains will be taken to their home in 1-1:30 hours, then it will be decided tomorrow morning when to take it to Congress headquarters, then it will be taken to Nigam Bodh Ghat. #sheiladixit pic.twitter.com/uNMwczkrYh
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- सुषमा स्वराज ने कहा कि मुझे शीला दीक्षित जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। हम राजनीति में विरोधी थे लेकिन निजी जीवन में दोस्त थे। वह एक बेहतरीन इंसान थीं।
I am sorry to know about the sudden demise of Sheila Dixit ji. We were opponents in politics but friends in personal life. She was a fine human being. #SheilaDixit
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 20, 2019
- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मैं श्रीमती शीला दीक्षित के अचानक निधन की खबर सुनकर झटका लगा है। उनके निधन से देश ने एक समर्पित कांग्रेस नेता को खो दिया है। दिल्ली के लोग उनके 3 बार सीएम के रूप में दिल्ली के विकास में योगदान को हमेशा याद करेंगे।
Former PM Manmohan Singh: I'm shocked to hear the sudden passing away of Smt #ShielaDixit. In her death the country has lost a dedicated Congress leader of the masses. People of Delhi will always remember her contribution to Delhi's development during her tenure as CM for 3 terms pic.twitter.com/O7b2Byg8sl
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- प्रियंका गांधी वाड्रा ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। प्रियंका ने कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मुझसे प्यार किया, उन्होंने दिल्ली और देश के लिए जो कुछ भी किया, लोग उसे याद रखेंगे। वह पार्टी की एक बड़ी नेता थीं, पार्टी के प्रति उनका योगदान, राष्ट्र की राजनीति और विशेष रूप से दिल्ली के लिए, अपार है।
Priyanka Gandhi Vadra, Congress: Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. She loved me, whatever she did for Delhi&the country, people will remember it. She was a big leader of party,her contribution towards party, politics of nation
— ANI (@ANI) July 20, 2019
& especially to Delhi, is immense. pic.twitter.com/scRoecyckJ
- भाजपा सांसद और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि मैं उनसे हाल ही में मिला था, यह बहुत बड़ा सदमा है। मुझे याद है कि कैसे उसने एक मां की तरह मेरा स्वागत किया था। दिल्ली को उनकी याद आएगी। भगवान उनके परिवार और उनके करीबी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
BJP MP & BJP Delhi President, Manoj Tiwari: I had met her recently, it is a big shock. I remember how she welcomed me like a mother. Delhi will miss her. May God give her family and her closed ones the strength to bear this loss. #sheiladixit pic.twitter.com/nqOmU2lQ0I
— ANI (@ANI) July 20, 2019
- राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जाता। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कांग्रेस पार्टी की एक प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं, जिनके साथ मैंने एक करीबी व्यक्तिगत बंधन साझा किया है। उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मेरी संवेदना, जिन्हें उन्होंने इस दुख की घड़ी में निस्वार्थ भाव से तीन बार सीएम के रूप में सेवा दी।
I'm devastated to hear about the passing away of Sheila Dikshit Ji, a beloved daughter of the Congress Party, with whom I shared a close personal bond.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2019
My condolences to her family & the citizens of Delhi, whom she served selflessly as a 3 term CM, in this time of great grief.
- पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे गर्मजोशी और मिलनसार शख्सियत थी उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi's development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2019
- शीला दीक्षित के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभी अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की खबर मिली। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
Just now got to know about the extremely terrible news about the passing away of Mrs Sheila Dikshit ji. It is a huge loss for Delhi and her contribution will always be remembered. My heartfelt condolences to her family members. May her soul rest in peace
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 20, 2019
- कांग्रेस ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जतया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम शीला दीक्षित के निधन से दुखी हैं। आजीवन कांग्रेस की अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली के सीएम के रूप में उन्होंने दिल्ली की सूरत को बदला। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना।
We regret to hear of the passing of Smt Sheila Dikshit. Lifelong congresswoman and as three time CM of Delhi she transformed the face of Delhi. Our condolences to her family and friends. Hope they find strength in this time of grief. pic.twitter.com/oNHy23BpAL
— Congress (@INCIndia) July 20, 2019
31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में जन्मी शीला दीक्षित दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं हैं। साल 2014 में शीला दीक्षित को केरल का गवर्नर बनाया गया था। हालांकि, उन्होेंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं। लेकिन उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
पीसी चाको ने कहा था आराम कीजिए
गौरतलब है कि दिल्ली के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित के साथ हुए विवाद के बाद उन्हे मश्विरा दिया था कि आपकी तबीयत खराब है आप आराम कीजिए इसकी आफको जरूरत है। इसके बाद कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर आ गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App