मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर मची भगदड़, महिला समते दो लड़कियां घायल
देश की राजधानी दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एस्कलेटर पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में ज्योति यादव समेत दो लड़कियों दब गई।;
देश की राजधानी दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एस्कलेटर पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में ज्योति यादव समेत दो लड़कियां दब गई।
जिस कारण तीनों को चोटें आई हैं। खबर है कि एक लड़की पैर भी टूट गया है। घायलों को इलाज के लिए सीआईएसएफ के अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है भगदड़ किस वजह से हुई।
ज्योति यादव नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर भगदड़ की जानकारी दी और घयाल लड़कियों के फोटो भी शेयर किए।
Got injured at Mandi House metro. एस्कलेटर पर भगदड़ में मेरे साथ दो और लड़कियाँ दब गई. एक का शायद पैर टूट गया है. सीआईएसएफ वाले हॉस्पिटल ले जा रहे हैं. मेरे हसबैंड आ रहे हैं. pic.twitter.com/qlSsmhsv2y
— Jyoti Yadav (@jyotiyadaav) September 5, 2019
महिला ने लिखा कि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एस्कलेटर पर भगदड़ में मेरे साथ दो और लड़कियां दब गई। एक लड़की का शायद शायद पैर टूट गया है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App