बदतमीजी कर रहे बदमाश को टोकना पड़ा भारी, दो लोगों को मारी गोली

नई दिल्ली के गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में बदतमीजी कर रहे एक शख्स को तमीज से बात करने के लिये बोला गया। उसने पिस्टल निकालकर दो लोगों को गोली मार दी। आरोपी का नाम हनीफ बताया जा रहा है।;

Update: 2020-02-02 03:01 GMT

नई दिल्ली के गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में बदतमीजी कर रहे एक शख्स को तमीज से बात करने के लिये बोला गया तो उसने पिस्टल निकालकर दो लोगों को गोली मार दी। आरोपी का नाम हनीफ बताया जा रहा है। वहीं घायल अंजू दास और रतनलाल को एम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी हनीफ (50) को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि आरोपी हनीफ डीडीए फ्लैट कालकाजी में रहता है। उसकी नवजीवन कैंप में झुग्गी भी है। वह यहां अक्सर किराया लेने के लिए जाता है। दो दिन पहले भी वहां पर घूमने गया था। वह अंजूदास (39) और रतनलाल (29) से बहस कर रहा था। इस पर अंजूदास के भतीजे ने हनीफ को कहा कि अंकल तमीज से बात करो।

इस बात पर हनीफ इतना नाराज हुआ कि उसने अंजूदास और रतनलाल को गोली मार दी। अंजूदास के हाथ में जबकि रतनलाल के पैर में गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये शुक्रवार को मच्छी बाजार रविदास मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि वह घटना के बाद मध्यप्रदेश भागने की फिराक में था। इसलिए वह पैसों का इंतजाम करने गया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर 2014 में भी एक शख्स की हत्या की कोशिश की थी।


Tags:    

Similar News