दिल्ली : पत्नी ने पति पर लगाया चोरी का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ज्योति 13-ब्लॉक, गीता काॅलोनी में अपने पिता के मकान में रहती है। उसका अपने पति ज्ञानेंद्र से विवाद चल रहा है।;

Update: 2019-10-19 23:59 GMT

नई दिल्ली के गीता काॅलोनी थाना इलाके में एक पत्नी ने अपने ही पति पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में उसके पति ने अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ज्योति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ज्योति 13-ब्लॉक, गीता काॅलोनी में अपने पिता के मकान में रहती है। उसका अपने पति ज्ञानेंद्र से विवाद चल रहा है।

बुधवार को ज्योति किसी काम से अपने मायके मेरठ गई थी। इसी दौरान उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी और गालियां दी। बुधवार देर रात को वह घर पहुंची तो उसने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

इस पर वह दौड़कर घर के अदंर गई तो उसे सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी से लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News