लिव इन पार्टनर से छुटकारा चाहती थी युवती, योजना बनाकर की बॉयफ्रेंड की हत्या
दिल्ली के लाजपत नगर में लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने ही बॉयफ्रेंड की हत्या करवाई थी। दस दिसंबर के मामले का खुलासा करते हुए को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसकी लिव इन पार्टनर (Live In Partner) ने ही हत्या (Murder) योजना बनाकर करायी थी।;
दिल्ली के लाजपत नगर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 10 सितंबर की रात को दिल्ली की अमर कॉलोनी में नेपाल के निवासी सुनील की हत्या हो गई थी। इस हत्या के मामले को जांच के बाद पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या सुनील की गर्लफ्रेंड ने दो अन्य लोगों से करवाई है। वह अपने बॉयफ्रेंड सुनील के साथ ही रहती थी। उसने अपने भाई व जीजा को सुनील की हत्या के लिए राजी किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला
साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिश्वाल से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुख्य आरोपी 25 वर्षीय अनीता है। जो कि शादीशुदा है। अपने पति से कुछ विवाद होने के बाद वह सुनील के साथ लाजपत नगर पार्ट-4 में रहने लगी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आरोपी अनीता व मृतक सुनील के बीच बहुत झगड़ा होने लगा था। जिस वजह से अनीता से सुनील से छुटकारा पाने की ठान ली। उसने सुनील की हत्या करने की योजना बनाई। जिसको पूरा करने में उसके भाई बिजय छत्री (30) व उसके जीजा राजेंद्र छत्री (30) ने भी उसका साथ दिया।
भाई व जीजा ने की थी हत्या
तीनों आरोपी मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। घटना की रात से दो दिन पहले बिजय व राजेंद्र बंगाल से नई दिल्ली आ गए थे। 9 सितंबर को दोनो अनीता के साथ सुनील के घर जाकर रुके। योजना के मुताबिक रात के करीब 11.30 बजे अनीता अपने भाई व जीजा को वहीं छोड़कर अपनी एक दोस्त के पास ग्रेटर नोएडा चली गई। 10 सितंबर की सुबह करीब चार बजे बिजय व राजेंद्र में सुनील की हत्या कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App