Amarnath Yatra 2019 : 1 जुलाई से शुरू होगी 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा, घाटी में बढ़ाई गई सुरक्षा

हर साल की भांति इस साल भी सदियों से चली आ रही अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू होने जा रही है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर घाटी में कड़ी सेना के जवान मुस्तैद हो गए हैं। सेना के अधिकारियों के अनुसार 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए यात्रा सोमवार से शुरू हो जाएगी।;

Update: 2019-06-29 04:57 GMT

हर साल की भांति इस साल भी सदियों से चली आ रही अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू होने जा रही है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर घाटी में कड़ी सेना के जवान मुस्तैद हो गए हैं। सेना के अधिकारियों के अनुसार 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए यात्रा सोमवार से शुरू हो जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उधमपुर हाईवे पर सुरक्षाबल तैनान किए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा 40 दिनों तक बालटाल से पहलगाम के बीच चलेगा। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों के लिए सभी इंतजाम हो गए हैं, बस अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा पर सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेना का भी नजर रहेगा। इसके साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए कई स्वयंसेवी संस्था लगे रहेंगे। इस दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी सिलसिले में बीते दिनों जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर गए थे। उन्होंने सुरक्षाबलों को निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बरदाश्त नहीं होगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News