जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ पहला जत्था रवना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हर साल सरकार की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों तीर्थ यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं। इस साल यह यात्रा एक जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। हमले की धमकी के बीच आज अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है।;

Update: 2019-06-30 04:21 GMT

हर साल सरकार की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों तीर्थ यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं। इस साल यह यात्रा एक जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। हमले की धमकी के बीच आज अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था निकलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा अमरनाथ के कपाट एक जुलाई से खुलेंगे। माना जा रहा है कि इस बार रिकार्ड संख्या में भक्त यहां पहुंचेंगे। इस बार हमले की धमकी के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

सूबे के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। इस पहले जत्थे में 2000 यात्री शामिल है। जिनके आगे पीछे पूरी तरह से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 

वहीं इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की और राज्यपाल से मुलाकात भी की।

बात दें कि जम्मू के ऊधमपुर के टिकरी में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए निकले पहले जत्थे का स्वागत किया। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल और अनंतनाग से रवाना होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News