जम्मू-कश्मीर: रेलवे भर्ती रैली के दौरान एक आतंकी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है।;
जम्मू कश्मीर पुलिस को बारामूला जिले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस आतंकवादी को रेलवे भर्ती रैली को दौरान गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट, जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के एक रेलवे स्टेशन के पास ग्रैनेड के साथ आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते हफ्ते पुलिस ने स्थानीय लोगों को धमकाने के मामले में पोस्टर लगाने के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये लोग घाटी को लोगों को धमकी दिया करते थे। फिलहाल, पुलिस ने आतंकी संगठनों से संपर्क के शक में गिरफ्तार किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App