अमरनाथ यात्रा: बालटाल कैंप से शुरू हुई तीर्थयात्रियों की यात्रा, पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन

30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। पहला जत्था बालटाल कैंप से आज सोमवार को रवाना हुआ। जिसमें 2000 से ज्यादा तीर्थयात्री शामिल हैं। जो सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।;

Update: 2019-07-01 03:06 GMT

30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। पहला जत्था बालटाल कैंप से आज सोमवार को रवाना हुआ। जिसमें 2000 से ज्यादा तीर्थयात्री शामिल हैं। जो सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

एएनआई के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल कैंप से रवाना किया गया है। जहां से तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना होते हैं।  

बीते रविवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केवल कृष्ण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पहले पत्था रवाना किया था। इस बैच में 2334 तीर्थ यात्री शामिल है। जिनकी सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा एक जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी जम्मू कश्मीर का दौरा कर अमरनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी और हालातों के बारे में जाना था। वहीं राज्यपाल से भी मुलाकात की थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News