J&K : भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में LoC पार पाकिस्तानी चौकी को किया तबाह

भारतीय सेना ने शनिवार को जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक पाकिस्तानी चौकी को तबाह कर दिया है।;

Update: 2019-08-17 12:16 GMT

भारतीय सेना ने शनिवार को जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के किनारे एक पाकिस्तानी चौकी को तबाह कर दिया है। DNA के मुताबिक भारतीय सेना ने यह कार्रवाई संघर्ष विराम उल्लंघन में जवान के शहीद होने के बाद की है।

लांस नायक संदीप थापा के रूप में पहचाने जाने वाले जवान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में अपनी जान (शहीद) गंवा दी। पाकिस्तान सेना आज सुबह लगभग 6:30 बजे छोटे हथियारों और मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी शुरू कर दी।

राजौरी सेक्टर के सामने एक पाकिस्तानी चौकी को तबाह करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी। सेना के सूत्रों ने कहा कि दोनों और से अभी फायरिंग जारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News