जम्मू-कश्मीर प्रशासन नवंबर में चाहता है राज्य में विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग को दिया तर्क
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल प्रशासन ने चुनाव आयोग से राज्य में जून के बजाए नवंबर में चुनाव कराने का सुझाव दिया है।;
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल प्रशासन ने चुनाव आयोग से राज्य में जून के बजाए नवंबर में चुनाव कराने का सुझाव दिया है।
राज्यपाल प्रशासन ने जून में रमजान, अमरनाथ यात्रा, गर्मी छुट्टियों और दुर्गापूजा में पर्यटन सीजन और घुमंतू बकरवाल जनजाति के आंदोलन का हवाला दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली है।
EC Sources: J&K Governor's administration is against holding assembly elections in June; has asked ECI to hold elections in November. Administration cites Ramzan, Amarnath Yatra, tourist season, Bakarwal migration as reasons for further delay in elections.
— ANI (@ANI) April 26, 2019
जैसा की आप जानते हैं 10 मार्च 2019 को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों किया। इसी दिन जम्मू-कश्मीर में विधासभा चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं होने पर पीडीपी ने अपनी नाराजगी जताई की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार गिरने के बाद से 23 अगस्त 2018 से राज्य के राज्यपाल के पद पर आसीन हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App