Phase 2 Voting: जम्मू कश्मीर में शादी के बाद घर जाने से पहले वोट डालने पहुंचा जोड़ा

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की 97 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में वोटिंग करने के लिए एक जोड़ा शादी के कपड़ों में वोट करने पहुंचा है। ताजा उदाहरण जम्मू कश्मीर के उधमपुर के एक पोलिंग बूथ का है।;

Update: 2019-04-18 04:14 GMT

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की 97 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में वोटिंग करने के लिए एक जोड़ा शादी के कपड़ों में वोट करने पहुंचा है।

ताजा उदाहरण जम्मू कश्मीर के उधमपुर के एक पोलिंग बूथ का है। बता दें कि ऊधमपुर के सौरव शर्मा और मनीषा शादी करने के बाद घर जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचे। जम्मू कश्मीर में आज 2 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

बता दें कि दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव होना है उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रहा है।

दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News