J&K: पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में तोड़ा सीजफायर
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आर रही है। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।;
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आर रही है। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्ता ने सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोले दागे।
Jammu & Kashmir: Pakistan violates ceasefire in Nowshera sector of Rajouri district. Indian Army retaliating. pic.twitter.com/MR2srA89FJ
— ANI (@ANI) May 28, 2019
विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम करीब चार बजे बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में मोर्टार से गोले भी दागे।" पीआरओ ने कहा कि भारतीय सैनिक इस कार्रवाई का उपयुक्त जवाब दे रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी की खबर थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App