LOC को पार कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर
सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर एक पाकिस्तानी को ढेर किया है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक शख्स नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। मारे गए घुसपैठिए की उम्र साठ साल के करीब बताई जा रही है। उसके पास से पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।;
सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर एक पाकिस्तानी को ढेर किया है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक शख्स नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। मारे गए घुसपैठिए की उम्र साठ साल के करीब बताई जा रही है। उसके पास से पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।
PRO, Border Security Force (BSF) Jammu: A Pakistani intruder was shot dead by BSF troops on the intervening night of 14-15 July, at International Border (IB) in Ramgarh area, Jammu. The body of the Pakistani intruder was handed over to Police for further disposal. pic.twitter.com/YbjUcKx8gF
— ANI (@ANI) July 15, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की सुबह तीन बजे के करीब रामगढ़ की एसएमपुर अग्रिम चौकी पर सतर्क बीएसएफ जवानों ने अंधेरे की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को विजय डिवाइस पर देख लिया। पास आने पर जवानों ने उसे रूकने की चेतावनी दी। चेतावनी अनसुना कर वापस भागने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया।
आशंका जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ के जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App