'AAP' नेता राघव चड्ढा ने DJB मुख्यालय पर हुये हमले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगा समय

आपको बता दे कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय वरुणालय पर प्रदर्शन किया।;

Update: 2020-12-31 09:06 GMT

कुछ दिनों पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय जल बोर्ड दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर कार्यालय में घुस गए और उन्होंने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। दिल्ली में आप नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं। पार्टी के लोगों को जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

इसी संदर्भ में मैंने आज दिल्ली पुलिस कमिश्नर से समय मांगा है। उम्मीद है वे हमें समय देंगे और मामले का संज्ञान लेंगे। आपको बता दे कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय वरुणालय पर प्रदर्शन किया।

इसी दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर कार्यालय में घुस गए और उन्होंने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कई कर्मचारी घायल हो हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को हिरासत में ले लिया है और जिनको बाद में छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर सिंह के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।

Tags:    

Similar News