फर्जी केसों और फर्जी स्टिंगों में आप नेताओं को फंसाया जा रहा है

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि भाजपा को हार का इतना डर सताने लगा है कि फर्जी स्टिंग, फर्जी केस में आप के मंत्री और नेताओं को फंसाया जा रहा है।;

Update: 2022-11-20 02:01 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि भाजपा को हार का इतना डर सताने लगा है कि फर्जी स्टिंग, फर्जी केस में आप के मंत्री और नेताओं को फंसाया जा रहा है। भाजपा द्वारा जेल में बंद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो जारी करने पर आप दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा दावा करती है कि वह दुनिया सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन यह पार्टी अकेले अरविंद केजरीवाल से डर गई है।

भाजपा को हार का डर इतना सताने लगा है कि आप के मंत्री और नेताओं को फर्जी केसों और फर्जी स्टिंगों में फंसाया जा रहा है। जैन का जारी वीडियो भी इसी का एक पार्ट है। यह भाजपा की मानसिकता है और इन्हें दिल्ली नगर निगम चुनाव तक यही सब करना है। अगर ज्यादा दिक्कत हो रही है तो सभी को जेल में डालो, लेकिन भाजपा को गली गली में जाना होगा और 15 साल का हिसाब देना होगा। 4 दिसंबर को इन्हें दिल्ली से भागना होगा।

Tags:    

Similar News