Jalandhar Bypoll: जीत के बाद बोले केजरीवाल, जल्द लोकसभा में भी होगा बहुमत
Jalandhar Bypoll Result: जालंधर संसदीय उपचुनाव (Jalandhar Bypoll) में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की जीत पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश की जनता ने चाहा तो जल्द ही ‘आप’ का लोकसभा में भी बहुमत होगा।;
Jalandhar Bypoll Result: जालंधर संसदीय उपचुनाव (Jalandhar Bypoll) में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की जीत पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश की जनता ने चाहा तो जल्द ही ‘आप’ का लोकसभा में भी बहुमत होगा। जालंधर उपचुनाव का परिणाम आने के बाद शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर की जनता के साथ-साथ इस चुनाव में अपना पसीना बहाने वाले आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।
उन्होंने ने कहा कि आप के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने भरी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। आप ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारकर यह सीट जीती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल पंजाब में हमारी सरकार बनी थी। करीब एक साल बाद यह चुनाव हुआ है। किसी भी नई सरकार के लिए पहला साल सबसे कठिन होता है, लेकिन इस एक साल में आप की भगवंत मान सरकार ने सकारात्मक माहौल तैयार किया। हम कामों के बल पर ही हम वोट मांगते हैं। आम जनता ने भगवंत मान सरकार के कामों पर ठप्पा लगाया है कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो, ऐसे ही लगे रहो।
14 माह के काम पर पंजाब की जनता ने अपनी मुहर लगाई : मान
दिल्ली स्थित आप मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने लोकसभा की जालंधर सीट आम आदमी पार्टी की झोली में डालकर आप की 14 माह पहले बनी सरकार के कामों पर लोगों ने मुहर लगाई है। हमने काम पर वोट मांगे थे। यह अच्छे संकेत है कि लोग सकारात्मक राजनीति को पसंद कर रहे हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली में आप की सरकार बनने से हुई थी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जो काफिला रामलीला मैदान से शुरू किया था, वह आज राष्ट्रीय पार्टी के रूप में बहुत बड़ा बन गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में हमारे 92 विधायक और दिल्ली विधानसभा में 63 विधायक हैं। इसके अलावा गुजरात विधानसभा में 5 और गोवा विधानसभा में 2 विधायक हैं। साथ ही राज्यसभा में 10 सांसद और लोकसभा में आज से एक सांसद है।
यह भी पढ़ें:- Bypoll election results 2023: पंजाब में आप की जीत, देखें उपचुनाव नतीजे