अमर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा दिल्ली, अंतिम संस्कार किया गया

सिंह की पत्नी पंकजा सिंह और उनकी दोनों बेटियां वहां मौजूद थी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते, सिंह का अंतिम संस्कार सीमित लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा।;

Update: 2020-08-03 07:30 GMT

राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का दो दिन पहले सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया था। सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम यहां एक चार्टर्ड विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज यहां छतरपुर श्मशान घाट में किया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न दलों के नेताओं, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने राज्य सभा सदस्य अमर सिंह को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा से राज्यसभा के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानने वाली जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता को उनके छतरपुर स्थित फार्महाउस में सबसे पहले पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सिंह की पत्नी पंकजा सिंह और उनकी दोनों बेटियां वहां मौजूद थी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते, सिंह का अंतिम संस्कार सीमित लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा। सिंह (64) का छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इससे पहले 2013 में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था।

अंतिम संस्कार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ और उनकी दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। कोरोना वायरस की महामारी की चलते लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर अभिनेत्री से राजनेता बनी जया प्रदा भी मौजूदा रहीं जो उन्हें अपना गॉडफादर मानती हैं।

इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और जया प्रदा उन लोगों में शामिल रहे जिन्होंने पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के छतरपुर आवास जाकर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सिंह की पत्नी पंकजा सिंह और दोनों बेटियां मौजूद रही। 

Tags:    

Similar News