अयोध्या राम मंदिर: दिल्ली के मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, अरविंद केजरीवाल ने भूमि पूजन को लेकर देशवासियों को दी बधाई

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे।;

Update: 2020-08-05 07:05 GMT

आज पूरे देश के लोगों की आस्था अयोध्या से जुड़ी हुई है। इस लिहाज से देशवासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज अयोध्या में भूमि पूजन होने वाली है। जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके है और कुछ ही देर में ही पूजा आरंभ होने वाली है।

मोदी हनुमान गढ़ी में जाकर पहले हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे नेता है जो अयोध्या में राम जन्म भूमि पर पहुंचे है। आज पूरे अयोध्या में दीपावली की तरह त्योहार मनाया जा रहा है।

पूरे अयोध्या को इस भूमि पूजन के लिए सजाया गया है। हर तरफ राम नाम की गूंज से पूरा अयोध्या मंत्रमुग्ध हो उठा है। वहीं दिल्ली के मंदिरों को भी सजाया गया है। साथ ही रात में दीये भी जलाएं जाएंगे। हर घर में राम नाम की गूंज वह सुबह से ही पाठ पूजा करवाई जा रही है।

केसभी लोग राम की भक्ति भाव में डूबे हुये है। दिल्ली में सुबह से भक्तों का मंदिरों में तांता लगा हुआ है। इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में इस क्षण को लेकर बेसबरी से इंतजार से जो कि अब खत्म हो चुका है। इस भूमि पूजन को लेकर देश के बड़े-बड़े नेताओं ने खुशी जताई और देश के लोगों को बधाई दी है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। सदा हमें खुशी और सफलता प्रदान करें। आगे उन्होंने कहा कि भगवान राम देश की भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति दें। और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को रास्ता दिखाये। जय श्री राम! जय बजरंग बली!  

Tags:    

Similar News