व्यापारी को अगवा कर कश्मीर ले जाने की कोशिश, पंजाब पुलिस के सहयोग से दो अरेस्ट

कश्मीरी गेट इलाके से एक व्यापारी को अगवा कर लिया गया। आरोपी उसे कश्मीर ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पंजाब पुलिस के सहयोग से अपहरणकर्ताओं को पकड़ व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया गया।;

Update: 2023-02-05 00:42 GMT

 नई दिल्ली। कश्मीरी गेट इलाके से एक व्यापारी को अगवा कर लिया गया। आरोपी उसे कश्मीर ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पंजाब पुलिस के सहयोग से अपहरणकर्ताओं को पकड़ व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया गया। इस सिलसिले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों के नाम निशार अहमद और इम्तियाज अहमद है।

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी को कश्मीरी गेट पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी। कॉलर ने बताया कि मेरे जीजा सैयद तारिक (40) को अगवा कर लिया गया है। यह कॉल कश्मीर से पुलिस के पास की गई थी। आनन फानन में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज से उस कार की पहचान कर ली गई जिसमें शख्स को अगवा किया गया था। कार के जीटी करनाल रोड होकर कश्मीर जाने का इनपुट मिला। इसके बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस को इत्तला दी गई। टैक्सी चालक से भी पुलिस का संपर्क हो गया। उससे बात कर विश्वास में लिया गया और पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा शहर के पास कार को ट्रेस कर लिया। व्यापारी को छुड़ा दो लोगों को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पार्टियों के बीच 55 लाख के लेनदेन का विवाद था।

Tags:    

Similar News